उत्तराखण्ड में रिश्वतखोर JE रंगे हाथ गिरफ्तार: 80 हजार लेते ही विजिलेंस का छापा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अवर अभियंता अतुल कुमार पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में तैनात था। उस पर आरोप है कि उसने एक उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत भार बढ़ाने के नाम पर 80 हजार रुपये की मांग की थी।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पीड़ित ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया।

मंगलवार, 17 मार्च को कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी JE अतुल कुमार को पीड़ित से 80 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद मौके पर ही साक्ष्य जुटाए गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

विजिलेंस निदेशक वी. मुरुगेशन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी शामिल तो नहीं है।

सतर्कता विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत करें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440