करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। उत्तराखंड की धामी सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों को राहत देते हुए 29 अक्टूबर, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश में सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को इस अवसर पर एक दिन का अवकाश दिया गया है।

सरकार के इस निर्णय से करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को पर्व की तैयारियों और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। अवकाश की घोषणा से महिलाओं में खुशी का माहौल है।

करवा चौथ को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। महिलाएं व्रत की तैयारियों के लिए पूजा सामग्री, कपड़े, आभूषण, मेहंदी और श्रृंगार के सामान की खरीदारी कर रही हैं। पर्व को देखते हुए दुकानदारों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -   गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े आंदोलनकारी

सरकार के इस फैसले से नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यस्थल की जिम्मेदारियों के साथ त्योहार की तैयारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिलेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440