उर्मिला सनावर ने जमानत के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार डेस्क। हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की है। मंगलवार को उनके अधिवक्ता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में जमानत आवेदन प्रस्तुत किया। मामले में अदालत ने विवेचना अधिकारी को 29 अक्टूबर तक संबंधित दस्तावेज और जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब जमानत याचिका पर सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी।

उर्मिला सनावर को बीते रविवार को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें हरिद्वार लेकर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए थे। तभी से उर्मिला रोशनाबाद जेल में बंद हैं।

इस मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने 24 अक्टूबर को रानीपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि उर्मिला सनावर ने दीपिका राठौर से रविदास पीठ का नाम बदलने और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का दबाव बनाया। इसके अलावा परिवार को जान से मारने की धमकी देने और दीपिका की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर उनकी छवि खराब करने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   कार्तिक माह 2026: कार्तिक माह में क्यों होता स्नान-दान, तुलसी पूजा और दीपदान के नियम

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सहारनपुर स्थित आवास से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया था। फिलहाल प्रकरण की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें -   गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े आंदोलनकारी

जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अदालत ने विवेचना अधिकारी को संबंधित अभिलेख और जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। 29 अक्टूबर को पुलिस की ओर से दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने के बाद अदालत जमानत याचिका पर आगे की सुनवाई करेगी।

हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी रानीपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के संबंध में की गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी का नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं है। एसएसपी के अनुसार, यदि अदालत का आदेश प्राप्त होता है तो महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में उन्हें नार्को टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440