आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज कुछ राशियों के लिए धन लाभ, रोजगार में बदलाव और रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। वहीं कुछ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल।

आज का पंचांग
दिन: बुधवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
मास: कार्तिक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: तृतीया
नक्षत्र: कृत्तिका
सूर्योदय: सुबह 6:27 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:27 बजे
राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक

आज का राशिफल

मेष राशि
आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलने के साथ नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं।

वृष राशि
आज रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा और रोजगार में बदलाव की संभावना है।

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा और परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। नौकरी या रोजगार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े मामलों में परिस्थितियां बदल सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े आंदोलनकारी

कर्क राशि
परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होने की संभावना है, लेकिन मानसिक शांति भी मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

सिंह राशि
करियर को लेकर चल रही चिंता कम हो सकती है। कुछ रुके हुए कार्य पूरे होंगे, हालांकि रोजगार और व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। श्री गणेश जी का स्मरण करें और अपने प्रयास जारी रखें।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव दूर होने और संतान से जुड़ी चिंताओं में राहत मिलने की संभावना है। रोजगार में उन्नति या बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और किसी नए काम की योजना भी बना सकते हैं।

तुला राशि
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम हो सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा का योग बन सकता है। परिवार से जुड़े मामलों में धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव के बावजूद कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   उर्मिला सनावर ने जमानत के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई

धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और संतान से जुड़ी चिंताओं में राहत मिल सकती है। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति संभव है। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि
मानसिक तनाव कम हो सकता है और संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। भूमि या भवन से संबंधित काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। करियर के मामले में भी अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन की संभावना बन सकती है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी अनावश्यक यात्रा से परेशानी हो सकती है, इसलिए योजना बनाकर ही आगे बढ़ें।

मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रह सकती है।

प्रस्तुति: डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440