27 दिसम्बर 2025 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २७ दिसम्बर २०२५ शनिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क १२ गते पौष शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि शनिवार सूर्याेदय ७/९ बजे सूर्यास्त ५/१६ बजे राहु काल ९ बजे से १०/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

मेष राशि
धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी तथा नया कार्य शुरू करने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। रोजगार में परिवर्तन संभव है।

मिथुन राशि
मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की संभावना बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

यह भी पढ़ें -   02 दिसम्बर 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कर्क राशि
किसी मांगलिक या शुभ कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर को लेकर चली आ रही चिंता दूर होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। श्रीगणेश का स्मरण लाभदायक रहेगा, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रोजगार में उन्नति व बदलाव के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा और नए कार्य की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, लेकिन मानसिक तनाव कम होगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है, हालांकि अंत में समाधान मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   3 जनवरी को हल्द्वानी में लगेगा ट्रैफिक ब्रेक! नगर कीर्तन के चलते पूरा शहर रहेगा डायवर्ट, बाहर निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर...

धनु राशि
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान संबंधी चिंताएं समाप्त होंगी। कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से संबंधित कार्य शुरू हो सकते हैं। कैरियर को लेकर शुभ समाचार मिलेगा।

कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है।

मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा संभव है। धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440