14 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १४ फरवरी २०२६ शनिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु कुम्भार्क २ गते फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि ४/२ बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि शनिवार सूर्याेदय ६/५६ बजे सूर्यास्त ५/५६ बजे राहु काल ९ बजे से १०/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० बजे से १२/३८ बजे तक

मेष राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू करने का विचार बन सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्की गिरावट संभव है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि
रुके हुए कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें -   तेजस्विनी जन सेवा समिति का निशुल्क नेत्र शिविर: 200 से अधिक लोगों की आंखों की जांच

मिथुन राशि
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। रोजगार में बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशि
घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा लेकिन मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। नौकरी और व्यवसाय में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। भगवान श्री गणेश का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। रोजगार में उन्नति और परिवर्तन के अच्छे योग हैं। विशेषकर व्यापार में लाभ मिलेगा और नए कार्य की योजना सफल हो सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, सावधानी रखें। मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान से संबंधित चिंता रह सकती है लेकिन समाधान भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः देहरादून को नए एसएसपी, कई अधिकारियों के तबादले

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता समाप्त होगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि
पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ और प्रतिष्ठा मिल सकती है।

मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से जुड़ी शुभ सूचना मिलेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। भूमि-भवन से संबंधित कार्य शुरू कर सकते हैं। कैरियर में उन्नति के समाचार मिलेंगे।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। अनावश्यक यात्रा से बचें।

मीन राशि
व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा संभव है और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर- 9410175498

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440