अल्मोड़ाः 15 हजार की रिश्वत लेते धरा गया सरकारी बाबू हर सिंह बिष्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज हो रही है और अब अल्मोड़ा से एक और बड़ा मामला सामने आया है। लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात एक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूरे दफ्तर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी लेखाकार हर सिंह बिष्ट एक ठेकेदार से उसकी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद रिलीज कराने के नाम पर लगातार पैसों की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता का करीब 3 लाख रुपए का शौचालय निर्माण कार्य का टेंडर पास हुआ था, लेकिन फाइल आगे बढ़ाने के लिए उससे रिश्वत मांगी जा रही थी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बेमौसमी बारिश ने खोली नगर निगम की लापरवाही, कालाढूंगी चौराहे पर सड़कों ने लिया तालाब का रूप

परेशान होकर ठेकेदार ने हल्द्वानी विजिलेंस टीम से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद मामला सही पाया गया और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद विजिलेंस पुलिस ने जाल बिछाकर पूरी योजना बनाई।

योजना के तहत ट्रैप टीम ने लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में छापा मारते हुए हर सिंह बिष्ट को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हल्द्वानी ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -   स्कूलों की मनमानी पर बड़ा वार! हल्द्वानी के इन 46 स्कूलों को नोटिस-महंगी किताबों के खेल का भंडाफोड़

गौरतलब है कि इससे पहले भी 28 मार्च को अल्मोड़ा के जागेश्वर क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने वन विभाग के एक दरोगा को 25,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। आरोपी नवीन नौटियाल पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि उत्तराखंड में विजिलेंस की नजर अब भ्रष्टाचारियों पर सख्त हो चुकी है और किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440