कोरोना से निपटने को अल्मोड़ा सांसद ने दिये 20 लाख

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने सांसद निधि से 20 लाख रूपये दिये हैं। यह राशि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत व पिथौरागढ़ जिले को दी गई है।

इस दौरान उन्होंने लोगों से संयम व सावधानी बरतने की अपील की हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से अपने परिवार को बचाने के लिए आप लॉकडाउन में भी अपना सहयोग दे कर इस लड़ाई को जीतेंगे। उन्होंने सहयोग देने की बात कहते हुए कहा कि सरकार ने आश्वस्त किया है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को उनकी जरूरत का सामान मिलने में जरा भी तकलीफ नहीं होगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440