एंबुलेंस की टक्कर से अधेड़ हुआ घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अनियंत्रित ऐंबुलेंस की टक्कर लगने से अधेड़ बुरी तरह घायल हो गये। परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में रामपुर रोड गली नंबर 6 निवासी जसनीत सिंह ने कहा है कि बीती 17 फरवरी को उसके पिता बलजीत सिंह घर के बाहर बैठे थे कि तभी अनियंत्रित गति से आ रही ऐंबुलेंस संख्या यूके01जीए-0320 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये। पीड़ित का कहना है कि आरोपी चालक दीपक सिंह निवासी अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चला रहा था। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद, डीएम का बड़ा आदेश… ऑरेंज अलर्ट के बीच लिया गया फैसला

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440