पशुपालन मंत्री ने किया मत्स्य विभाग की पोर्टल का उद्घाटन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य विभाग की वेबसाइट MIS पोर्टल एवं U-Lab पोर्टल का उद्घाटन किया।
मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि उत्तराखण्ड के पशुपालकों तथा मत्स्य पालकों को तकनीकी के माध्यम से सरलीकरण की प्रक्रिया से जोड़ा जाए जिससे हमारे किसानों, पशुपालकों तथा मत्स्य पालकों को अपनी समस्याओं के समाधान पाने में सरलता प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से पशुपालकों तथा मत्स्य पालकों को आ रही समस्याओं की जानकारी विभाग को प्राप्त हो सकेगी जिसका निराकरण तत्परता से किया जा सकेगा। इस अवसर पर सचिव, पशुपालन, बीवीआरसी पुरूषोत्तम तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: पितृ पक्ष के दौरान इनमें से कोई जीव घर या आसपास दिखाई दे तो उसे भगाने के बजाय अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन कराएं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440