बिन्दुखत्ता के लिए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का संघर्ष लाया रंग

खबर शेयर करें

समाचार सच अध्यात्म डेस्क। पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर विधानसभा लालकुआँ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने संबंधी पूर्व में विलोपित घोषणा को पुनः जीवित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि पूर्व में बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन क्षेत्र वन भूमि के अंतर्गत होने के कारण वन विभाग स्तर से भारत सरकार की अनापत्ति प्राप्त करना आवश्यक था। विभिन्न प्रावधानों और लंबी प्रक्रिया को देखते हुए 1 जुलाई 2025 को आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय समीक्षा बैठक में इस घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से हटाने का निर्णय लिया गया था।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंडः मारपीट के बाद अजय नौडियाल को मिला प्रमोशन का तोहफा, बनाए गए प्रारंभिक शिक्षा के स्थायी निदेशक

अब मुख्यमंत्री द्वारा इस महत्वपूर्ण घोषणा को पुनः प्रभावी करने का अनुमोदन प्रदान किए जाने से क्षेत्रवासियों में आशा की नई किरण जगी है। राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने से बिन्दुखत्ता क्षेत्र में प्रशासनिक, विकासात्मक और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440