मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस सिलेंडर चोरी का आरोपी दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आदर्श नगर निवासी श्वेता क्यूरा की शिकायत पर दर्ज मामले में यह कार्रवाई की गई।

शिकायत के अनुसार 4 मार्च से 11 अप्रैल के बीच अज्ञात चोर ने घर की बाउंड्री कूदकर गैलरी में रखे 2 भारत गैस और 1 इंडियन गैस सिलेंडर चोरी कर लिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चंबल पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -   पहाड़ पर बारिश का कहर! कर्णप्रयाग में अचानक दरकी पहाड़ी, सड़क पर गिरे बोल्डर-मलबे से मची अफरा-तफरी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप कुमार (26 वर्ष), निवासी बेड़ी खत्ता, दमुवाढूंगा बताया। उसने कबूल किया कि वह पहले शिकायतकर्ता के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था और उसी दौरान मौका पाकर सिलेंडर चोरी कर लिए।

यह भी पढ़ें -   मंच शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोपी की निशानदेही पर संतोषी माता मंदिर के पास स्थित बाग से चोरी किए गए तीनों सिलेंडर बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी को माल सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल रोहित और बलवंत सिंह शामिल रहे। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440