आज का राशिफल: 29 नवंबर 2026, रविवार

खबर शेयर करें

रवि पुष्य योग में खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत का शुभ संयोग, मेष को धन लाभ तो कन्या को व्यापार में तरक्की के संकेत

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। रविवार, 29 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और पुष्य नक्षत्र के साथ रवि पुष्य योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह योग व्यापार शुरू करने, नए कार्यों का शुभारंभ करने और नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। आज खरीदारी और नए कार्यों के लिए पूरे दिन शुभ योग बताया गया है।

आज का पंचांग
दिन: रविवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: हेमंत
मास: मार्गशीर्ष
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: पुष्य
विशेष योग: रवि पुष्य योग
सूर्योदय: सुबह 6:53 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:10 बजे
राहुकाल: शाम 4:30 से 6:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 से दोपहर 12:28 बजे तक

आज का राशिफल

♈ मेष राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता तथा नया कार्य शुरू करने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में भीषण हादसाः 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

♉ वृष राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा अचानक यात्रा और रोजगार में बदलाव के योग बन सकते हैं।

♊ मिथुन राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोजगार में बदलाव की संभावनाएं बन सकती हैं, जबकि राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

♋ कर्क राशि: मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है और धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक शांति मिलेगी तथा राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

♌ सिंह राशि: करियर से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। गणेश जी का स्मरण करें, स्वास्थ्य में सुधार और मनोकामना पूर्ति के योग हैं।

♍ कन्या राशि: पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान से जुड़ी चिंता कम हो सकती है। रोजगार में उन्नति और बदलाव के योग हैं। विशेषकर व्यापार में लाभ तथा नए कार्य की योजना बन सकती है।

♎ तुला राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मानसिक तनाव से राहत पाने का प्रयास करें। संतान संबंधी चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   अध्यक्ष मुकेश बोरा ने पशुपालकों को दी बड़ी सौगात, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये प्रति लीटर की होगी बढ़ोतरी

♏ वृश्चिक राशि: कार्यों की व्यस्तता बढ़ सकती है और मानसिक तनाव रह सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। अचानक धन लाभ, राजनीति में पद-प्रतिष्ठा और मित्रों का सहयोग मिलने के योग हैं।

♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

♑ मकर राशि: मानसिक तनाव दूर होगा और संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा तथा भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर में भी शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

♒ कुंभ राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

♓ मीन राशि: व्यर्थ विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा अचानक यात्रा और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता के योग हैं।

प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440