अध्यक्ष मुकेश बोरा ने पशुपालकों को दी बड़ी सौगात, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये प्रति लीटर की होगी बढ़ोतरी

खबर शेयर करें

34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ, पशुपालकों की आर्थिक मजबूती और दुग्ध व्यवसाय का विस्तार प्राथमिकता

समाचार सच, हल्द्वानी। (अजय सिंह चौहान)
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में जिले के हजारों दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि आगामी फरवरी माह से दुग्ध उत्पादकों से खरीदे जाने वाले दूध के खरीद मूल्य में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। इस निर्णय से दुग्ध संघ से जुड़े करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादक और पशुपालक ही दुग्ध संघ की असली ताकत हैं। उनके परिश्रम और सहयोग से ही संस्था लगातार प्रगति कर रही है। पशुपालकों की मेहनत का उचित मूल्य दिलाना, उनकी आय बढ़ाना और दुग्ध व्यवसाय को लाभकारी बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। दूध खरीद मूल्य में की जा रही तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ केवल दूध संग्रहण और विपणन तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ हजारों परिवारों की आजीविका का आधार भी है। संघ से जुड़ी 710 दुग्ध समितियों को और अधिक मजबूत बनाने, दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने तथा आंचल ब्रांड का विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में दो दिवसीय MUN का समापन, 145 से अधिक विद्यार्थियों ने कूटनीतिक कौशल का किया प्रदर्शन

बोरा ने कहा कि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के मार्गदर्शन और सहयोग से दुग्ध संघ पशुपालकों के हित में नई योजनाओं एवं सुविधाओं को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वाेपरि रखते हुए उनके आर्थिक उत्थान के लिए ठोस निर्णय लिए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी दुग्ध उत्पादकों, समिति पदाधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से नैनीताल दुग्ध संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440