उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत, सात सेना जवान के साथ हेल्थ इंस्पेक्टर कोरोना पाजिटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नगर निगम देहरादून के एक हेल्थ इंस्पेक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम दफ्तर को बुधवार सुबह बंद कर दिया गया। हेल्थ इंस्पेक्टर रुड़की का रहने वाला है। आशंका जताई जा रही है कि संभवत वह रुड़की से ही संक्रमित हुआ है क्यूंकि देहरादून नगर निगम में इससे पहले कोरोना का कोई मामला नहीं आया है। वहीं, एम्स ऋषिकेश में विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित एक 29 वर्षीय कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। चमोली में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सात सेना के जवान शामिल हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित एक 29 वर्षीय कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि सहारनपुर, उत्तरप्रदेश निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति जो कि बीती एक अगस्त को पेट फूलने व पेट में दर्द की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आया था। यह समस्या मरीज को पिछले 20 दिनों से बनी हुई थी। इसके अलावा उसे पिछले पांच दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी। उक्त व्यक्ति इससे पूर्व सहारनपुर में अपने रोग का उपचार करा रहा था, आराम नहीं मिलने पर उसे एम्स भेजा गया था। उक्त व्यक्ति का एम्स में कोविड टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बीते मंगलवार की देर रात इस मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। पौड़ी जिले के द्वारीखाल प्रखंड के सुराड़ी गांव में सेना का एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उपजिलाधिकारी अर्पणा ढौढ़ियाल की ओर से सुराड़ी गांव को सील करने के निर्देश दिए गए है, जबकि संपर्क में आने वाले 14 लोगों के सैंपल स्वास्थ विभाग की टीम की ओर से लिए जा रहे है। देर रात मिली संक्रमण रिपोर्ट के आधार पर आज बुधवार को नगर निगम बंद करने का फैसला लिया गया है। हर कमरे और हर अनुभाग को सैनेटाइज किया जा रहा है। राजधानी के नगर निगम में प्रतिदिन सैंकडों लोग अपने डेली रूटीन के काम से आते है। लिहाजा नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बिना देर लगाए दफ्तर बंद करने व सैनेटाइज कराने का निर्णय लिया है। बताया कि कर्मचारी के संपर्क में आए लोगों को होम आईसोलेट करने को कहा गया है। इनका सोमवार को टेस्ट कराया जायेगा। साथ ही इनके संपर्क में आए लोग स्वयं भी लक्ष्ण दिखने अथवा नहीं दिखने दोनो ही स्थिति में खुद को कम से कम चार दिनों के लिये आईसोलेट करे किसी भी सूरत में संक्रमण से बचने के साथ ही कर्मियों को भी सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
बुधवार सुबह को उत्तरकाशी में 55 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें आइटीबीपी, सेना और स्थानीय शामिल हैं। अभी तक एक दिन में कोरोना पॉज़िटिव आने वाला सबसे बड़ा आंकड़ा है। चिंतित करने वाली बात यह है कि जो पॉज़िटिव आ रहे हैं उनमें अधिकांश की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। जनपद में कोरोना पॉज़िटिव की संख्या 289 पहुंच चुकी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक बुलाई है।
उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण के मामले उत्तरकाशी जनपद में पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग से अधिक पहुंच चुके हैं, जबकि जनसंख्या के आधार पर पौड़ी जनपद की तुलना में उत्तरकाशी की जनसंख्या आधे से कम है। उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 289 पहुंच चुकी है, जबकि पौड़ी में कोरोना के मामले अभी 222 हैं। कोरोना पॉजिटिव में सबसे अधिक चिंतित करने वाली बात यह है कि अब अधिकांश पॉजिटिव मामले ऐसे हैं, जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

यह भी पढ़ें -   शादी से दो दिन पहले डाक्टर युवक की संदिग्ध मौत, खुशियों के घर में पसरा मातम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440