UOU में दाखिले का एक और मौका, जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि 21 सितंबर तक बढ़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी, रिपोर्ट- नीरू भल्ला
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) ने जुलाई 2026 अकादमिक सत्र में प्रवेश लेने से चूक गए विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 सितंबर 2026 कर दी है।

प्रवेश तिथि बढ़ाए जाने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं ले पाए थे। अब ऐसे विद्यार्थी विस्तारित अवधि का लाभ उठाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही, परीक्षा एवं अध्ययन केन्द्रों तथा विभिन्न विद्याशाखाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर अथवा अगले वर्ष में प्रवेश से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनका मार्गदर्शन करें।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, कर्मचारियों के विवाद के बीच फायरिंग से मचा हड़कंप, आरोपी फरार

विश्वविद्यालय की ओर से संबंधित केन्द्रों और विद्याशाखाओं को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सभी शिक्षार्थियों तक समय पर पहुंचाई जाए, ताकि जानकारी के अभाव में कोई विद्यार्थी दाखिले से वंचित न रह जाए।

यह भी पढ़ें -   खेल महाकुंभ के मंच से खिलाड़ियों को सम्मान, खटीमा को विकास की सौगात

प्रवेश की नई अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026
विश्वविद्यालय के इस निर्णय से विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो किसी कारण से पहले निर्धारित समय सीमा में प्रवेश नहीं ले सके थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440