वन प्लस मोबाइल शोरूम में हुई चोरी के मामले में एक और चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मोबाइल शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक और चोर को गिरफ्तार किया है। एक मोबाइल के साथ पकड़े गये इस चोर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। बता दें कि बीती 8 सितम्बर को नैनीताल रोड के वन प्लस मोबाइल शोरूम में हुई घटना के बाद घोड़ा सहन गिरोह के सदस्यों की तलाश की जा रही थी। इसके लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई। इन टीमों को बाहरी शहरों में भी भेजा गया। बीती 18 सितम्बर को पुलिस ने इस मामले में गैंग के दो सदस्यों को चोरी के 6 मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया। जबकि पुलिस अभी भी गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। इस बीच पुलिस ने गैंग के एक और सदस्य प्रमोद पासवान पुत्र राजेंद्र पासवान निवासी बिहार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया है। एसएसआई विजय मेहता का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   एलपीजी आपूर्ति में सुधार: रसोई गैस की समस्या में कमी, उत्पादन में 40 प्रतिशत का इज़ाफा, बुकिंग में 35 प्रतिशत की गिरावट, 24 दिनों में 10 महत्वपूर्ण कदम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440