हल्द्वानी बवाल में घायल एक और युवक की मौत, सिर पर आर-पार हो गई थी गोली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के हल्द्वानी कोतवाली बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुए बवाल में घायल एक और युवक की मौत हो गई। उसका यहाँ डॉ0 सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसके सिर पर गोली आर-पार हो गई थी। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। Haldwani uproar

बता दें कि बीते आठ फ़रवरी की शाम को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में प्रशासन अवैध धार्मिक स्थल ध्वस्त करने गई थी। इस बीच प्रशासन टीम और कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया था। इस बलवे में पांच लोगों कि मौत हो गई थी और भारी संख्या में पुलिस कर्मी और पत्रकार भी घायल हुए थे। कई घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

इसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए गए थे। अब बनभूलपुरा क्षेत्र में ही कर्फ्यू रह गया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोग एसटीएच में भर्ती थे। इनमें एक घायल ने आज दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -   दरगाह साबिर पाक में मिला एयरफोर्स अधिकारी के बेटे का बैग, युवक लापता

पुलिस के अनुसार, आठ फरवरी को हिंसा के दौरान घायल हुए बनभूलपुरा निवासी अलबसर, इशरार और शहनवाज को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। तीनों की हालत गंभीर थी। इसमें इसरार के सिर में गोली लगी थी। गोली आर-पार हो गई थी। जिसकी एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब तक दंगे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। इससे पूर्व हिंसा में फईम कुरैशी, जाहिद, मो .अनस, शब्बान व प्रकाश कुमार की पहले ही मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 अक्टूबर 2026, बुधवार | दशमी तिथि के बाद लगेगी एकादशी, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल; किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440