हल्द्वानीः लालडांट में झोपड़ी में भीषण आग, सिलेंडर फटा -गूंज उठा धमाका

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लालडांट के साकेत कॉलोनी में बीती देर रात बटाई पर रहने वाले परिवार की झोपड़ी अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल उठा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपावली की आतिशबाज़ी के दौरान छोड़ा गया एक रॉकेट झोपड़ी की छत पर आ गिरा, जिससे आग भड़क गई। पलभर में ही लपटों ने सब कुछ राख में बदल दिया। जिस वक्त आग लगी, परिवार झोपड़ी में मौजूद नहीं था। यह सबसे बड़ी राहत की बात रही, वरना हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने जब आग की लपटें देखीं, तो तुरंत फायर ब्रिगेड और मुखानी पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान कृ बिस्तर, कपड़े, बर्तन और जरूरी चीजें- सब जलकर राख हो चुके थे।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

विभाग ने लोगों से त्योहारों पर आतिशबाज़ी करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। सिलेंडर और बिजली के उपकरणों की नियमित जांच करें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें -   कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 543 ब्रांड की दवाओं के नए दाम जारी, 9 नवंबर से लागू होंगी कीमतें

मुखानी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश जोशी ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण रॉकेट ही नजर आ रहा है। सौभाग्य से हादसे के वक्त झोपड़ी खाली थी, वरना हालात बेहद भयावह हो सकते थे। स्थानीय लोगों की सतर्कता और दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440