समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिम्मतपुर तल्ला, हल्द्वानी के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय के मेधावी छात्र अंशुल नेगी का उत्तराखंड अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है, जिससे विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। अंशुल वर्तमान में कक्षा 8 के छात्र हैं और प्रारंभ से ही क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
अंशुल नेगी का चयन मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए उत्तराखंड टीम में किया गया है। उनकी यह सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री अखिलेश धोनी, व्यवस्थापिका श्रीमती रंजना धोनी, अकादमिक निदेशिका श्रीमती लता खोलिया तथा प्रधानाचार्य श्रीमती मनदीप कौर ने अंशुल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अंशुल की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि अंशुल आगे भी अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय, जनपद और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















