नहीं रहे अनुपमा फेम नितेश पांडे, 51 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

खबर शेयर करें

समाचार सच, मुम्बई (मनोरंजन) टीवी एक्टर नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने हार्ट अटैक के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है। टीवी सीरियलश्अनुपमाश् में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नितिश पांडे के निधन से पूरी इंडस्ट्री शो में है। बुधवार की सुबह ही टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर सामने आई थी, इसको कुछ समय ही हुआ था कि अब एक और बुरी खबर सामने आ गई है। एक्टर नितेश पांडे टीवी के जाने-माने चेहरे हैं और कई सीरीयल में अपनी अहम भुमिका निभा चुके हैं। बीती रात हार्ट अटैक के बाद एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात की पुष्टि राइटर सिद्धार्थ नागर ने की है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 4 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े व्रत-पर्व

नितेश पांडे के दोस्त और राइटर सिद्धार्थ नागर ने अपने फेसबुक हैंडल पर इस खबर की पुष्टी की है। साथ ही हमारे सहयोगी नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ नागर किसी इवेंट से लौट रहे थे तभी उनको नितीश पांडे के गुजरने की खबर मिली थी। नितीश शूटिंग के लिए इगतपुर गए थे। वहां रात के करीब 1.30 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, बाद में पता चला की उन्हें हार्ट अटैक आया है। अभी उनके परिवार की तरफ से एक्टर के निधन की कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। फिलहाल अंतिम संस्कार को लेकर भी कोई अपडेट हमें नहीं मिला है। नितेश पांडे की तबीयत बिलकुल सही थी, वह अभी भी लगातार शूटिंग कर रहे हैं, उनकी अचानक हुई मौत से टीवी इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं। रितेश अपने पीछे पत्नी और 9 वर्षीय बेटा छोड़ गये।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440