एसएसपी नैनीताल की अपील- आपदा ग्रस्त क्षेत्र में फंसे लोग बनायें रखें धैर्य एवं मनोबल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी ने अपील करते हुए कहा है कि आपदा ग्रस्त क्षेत्र में फंसे लोग धैर्य एवं मनोबल बनायें रखें। आपकों बता दें कि दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से अधिकांश राजमार्ग अवरूद्ध हो गये हैं जिसकारण पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रीगण फंसे हुए हैं।

श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा जनता से अपील की गई है कि वह घर से बाहर ना निकले अपने घरों में सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया है कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे अब तक पुलिस द्वारा कुल 1421 लोगों व 08 परिवारों को सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाला गया है जो सभी सुरक्षित स्थान पर हैं। उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों एवं यात्रियों/वाहनों को पुलिस प्रशासन की टीम तथा आर्मी के द्वारा लगातार रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला जाएगा। आप सभी धैर्य एवं संयम बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर नया मोड़: नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दायर करेगा अधिवक्ता संघ
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440