समाचार सच, हल्द्वानी। किशोर के लापता होने को लेकर परिजनों ने पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी में नईबस्ती गोपाल मंदिर निवासी इकराम खां पुत्र शाकिर खां ने कहा है कि उसका 17 वर्षीय भतीजा राहिल पुत्र भईया खां रविवार की प्रातः घर से बिना बताये कहीं चला गया। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इकराम ने पुलिस से भतीजे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


