ट्रांसपोर्ट कंपनी के काउंटर पर रखा एप्पल का फोन गायब

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के काउंटर पर रखा एप्पल का फोन गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली और शिकायत दर्ज की।

हल्द्वानी में जीतपुर नेगी मानपुर पश्चिम रामपुर रोड निवासी लक्ष्मण सिंह असवाल पुत्र आनन्द सिंह असवाल ने पुलिस को दी शिकायत पत्र में बताया है कि उसकी ओम लौजिस्टिक ट्रान्सपोर्ट के नाम से प्रतिष्ठान है। विगत 30 जून को उसने अपना एप्पल का मोबाइल फोन अपने प्रतिष्ठान के काउंटर में रखा था। उस समय वह लघुशंका के लिए गये। वापस लौटने पर काउंटर में रखा एप्पल का फोन वहां से गायब था। शिकायत पत्र में लक्ष्मण सिंह असवाल का कहना है कि उसके मोबाइल में ट्रैकर भी लगा है जिसकी लोकेशन बनभूलपुरा क्षेत्र में आ रही थी, और मोबाइल स्विच आफ हो गया है। शिकायत पत्र में पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल बरामद करने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर पाथफाइंडर स्कूल में गूंजा ‘One Tree, One Life’ का संदेश, ग्लोबल साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ ने बच्चों को दिखाई नई राह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440