कुमाऊँनी भाषा प्रतियोगिता में आर्डन स्कूल के नैतिक पांडेय ने मारी बाजी, हासिल किया पहला स्थान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। कुमाऊँनी भाषा और लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौहार्द जन सेवा समिति की ओर से आयोजित कुमाऊँनी भाषा सम्मान एवं अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

हल्द्वानी के करीब 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के कक्षा 8 के छात्र नैतिक पांडेय ने अपनी दमदार प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

नैतिक ने आत्मविश्वास के साथ कुमाऊँनी भाषा की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं कक्षा 11 की छात्रा उन्नति दुम्का ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें -   चित्रशिला धाम विवाद में बड़ा एक्शन, पहाड़ी आर्मी के 49 लोगों पर मुकदमा दर्ज

नैतिक की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने कहा कि कुमाऊँनी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं से विद्यार्थियों को जोड़ने वाली प्रतियोगिताएं हमारी लोकभाषा, संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440