अर्जुन की छाल हार्ट से लेकर डायबिटीज तक के लिए है सेहतमंद

खबर शेयर करें

Arjun’s bark is healthy from heart to diabetes

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अर्जुन की छाल एक आयुर्वेदिक औषधी है, जिसका इस्तेमाल शरीर की कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल काढ़े के रूप में किया जाता है। यह इंफेक्शन, संक्रमण, गले की खराश, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा अर्जुन की छाल से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं।

डायबिटीज करें नियंत्रित
अर्जुन की छाल के सेवन से आप डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते हैं। अर्जुन की छाल में कई तरह के मद्रलउमे पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसके साथ ही अर्जुन की छाल में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो ब्लड सुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें -   सुबह खाली पेट केसर का पानी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते है

हृदय के लिए सेहतमंद
हृदय की सेहत के लिए भी अर्जुन की छाल लाभकारी साबित हो सकती है। स्टडी के अनुसार अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइड नामक गुण पाया जाता है। इस खास गुण के कारण ही अर्जुन छाल हृदय जोखिमों को दूर रखने में कारगर साबित है।

सर्दी-खांसी से राहत
सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए भी अर्जुन की छाल को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही अर्जुन की छाल आपकी सांस लेने की श्रमता को भी बढ़ाता है। अर्जुन की छाल के सेवन से कफ कम होता है जिससे सामान्य सर्दी-खांसी की समस्या से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   3 अपै्रल २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

हाई ब्लड प्रेशर कम
अर्जुन की छाल के सेवन से आप हाई ब्लड प्रेशर को भी कम कर सकते हैं। इसमें एंटीबायोटिक गुण होता है जिससे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए आप अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं।

अल्सर में कारगर
पेट से संबंधित अल्सर के मामले में भी अर्जुन की छाल काफी फायदेमंद है। अर्जुन की छाल पेट की अंदरूनी दीवार की सुरक्षा देती है और पेट के अल्सर से बचाव करती है। अर्जुन की छाल के ये दोनों गुण पेट के अल्सर में राहत दिलाने का काम करते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440