हरिद्वार में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में की करोड़ों की लूट, पुलिस जुटी लुटेरों की तलाश में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में सबसे रिहायशी इलाके रानीपुर मोड़ क्षेत्र के श्री बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े चोरों ने करोड़ों की लूट की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार 6 लोगों ने पहले दुकान के अंदर घुसकर मिर्ची वाले स्प्रे छिड़के। जिसके बाद बंदूक से फायर झोंका। इसके बाद पूरे स्टाफ को बंधक बनाया। इसके बाद करोड़ों का सोना चांदी और हीरे के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। काफी देर बाद कर्मचारियों ने जैसे तैसे खुद को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। जिसके पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना को दिनदहाड़े जिस बेखौफ तरीके से अंजाम दिया गया है, उससे लग रहा है की वारदात में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी कुख्यात गैंग का हाथ हो सकता है। ज्वेलर्स शोरूम के मालिक अतुल गर्ग ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने मिर्च पाउडर डालकर और हवाई फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाया। जिसके बाद लूट को अंजाम दिया गया। इससे पहले मध्य हरिद्वार के मोरा तारा ज्वेलर्स शोरूम में 2 साल पहले मेरठ के ताऊ गैंग ने दिनदहाड़े करोड़ों रुपए की डकैती को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी डबल मर्डर केस में बड़ा ट्विस्ट! उम्रकैद पाए आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत

हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है। आसपास के लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर नाकेबंदी कर दी गई है। चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है। वहीं, इस घटना के बाद व्यापारियों में भी काफी रोष है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार पुलिस को इस घटना के लिए फोन किया जा रहा था। उसके बावजूद भी अधिकारी और फोन नहीं उठा रही थी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में गुलदार का खौफ! ग्रामीण को मारकर घसीट ले गया, गुस्साए लोगों ने वन विभाग की टीम को कमरे में किया बंद

हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि आज हरिद्वार के रानीपुर मोड़ क्षेत्र में श्री बालाजी ज्वेलर्स में 1रू30 बजे से के करीब डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। इसमें पांच बदमाश शामिल थे। 5 करोड़ तक की लूट का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440