सट्टा लगाने को उकसाता सटोरिया दबोचा, सट्टा पर्ची के साथ हजारों की नगदी बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक सटोरिये को लोगों को सट्टा लगाने को उकसाते हुए दबोचा लिया। पुलिस ने उसके पास से हजारों की नगदी के साथ सट्टा पर्ची बरामद की है। आरोपी के खिलाफ गैमलिंग एक्ट में कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती रात शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस बीच लाइन नंबर 17 में एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। जिसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 4180 रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम नदीम पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी लाल मस्जिद के सामने लाइन नंबर 17 बताया। पुलिस ने सटोरिये को गैमलिंग एक्ट में कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   06 फरवरी 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440