202 ग्राम चरस संग दो तस्कर दबोचे, स्कूटी जब्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, खनस्यूँ। होली पर्व से पूर्व जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 202 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ0 जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खनस्यूँ विजय पाल सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान सिमलिया बैण्ड से लगभग एक किलोमीटर नीचे खनस्यूँ.हल्द्वानी मार्ग पर लाल-काले रंग की स्कूटी यूके04टीबी. 3162ए जुपिटर एनटॉर्कद्ध पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगेए जिन्हें तत्परता से दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में आधी रात तक प्रदर्शन, सुबह 4 बजे माता-पिता हिरासत में; पिता ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

संदेह होने पर स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली गईए जिसमें पन्नी सहित 202 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना खनस्यूँ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की पूजा से मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त दीपक थुआल पुत्र जमन चन्द्र निवासी ग्राम हैड़ाखानए तहसील खनस्यूँ, हर्षित रावत पुत्र अर्जुन सिंह रावतए निवासी तल्ला कृष्णापुर, थाना तल्लीताल प्रमुख थे।

पुलिस टीम थानाध्यक्ष विजय पाल सिंह, कानि0 बलवंत सिंह मौ0 नाजिर, अभिषेक मौर्य शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440