समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में चल रही श्री रामलीला कमेटी के द्वारा आयोजित दिन की रामलीला के पांचवें दिन गुरूवार को अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ और लक्ष्मण परशुराम संवाद की अद्भुत लीला का मंचन किया गया। इस दौरान जहां एक ओर रामलीला कलाकारों के मनमोहक अभिनय को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए वहीं दूसरी ओर व्यास पंडित पुष्कर चन्द्र भट्ट ने कथानक का उद्बोधन से लीला देख रहे भक्त श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
यहां स्थानीय रामलीला ग्राउण्ड में गुरूवार को रामलीला में दिखाया गया कि जब राम लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ मिथिला के राजा जनक के यहां धनुष यज्ञ में शामिल होने जा रहे थे तो उन्हें रास्ते में एक आश्रम मिला। जहां एक विशाल पत्थर का टुकड़ा पड़ा था। राम ने जब गुरु विश्वामित्र से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह गौतम ऋषि का आश्रम है। यह जो पत्थर देख रहे हो उनकी पत्नी अहिल्या है जो श्रापवश पत्थर हो गई है। तब राम ने अहिल्या को तारना चाहा किंतु सूर्य वंश में स्त्री को पैर से छूना मना था। राम की यह दुविधा देख पवन देव ने अपने झोकों से प्रभु के चरणों की धूल पत्थर पर डाल दी। चरण रज पाते ही पत्थर नारी हो गई। अहिल्या के प्रगट होते ही वहां ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर सहित अनेक देव गण पहुंच गए और भगवान राम का जयघोष करने लगे। रामलीला कलाकारों का अभिनय देख कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
लीला में भगवान राम की भूमिका में कुणाल पांडे सीता जी की भूमिका में रुद्र बिष्ट, जनक जी की भूमिका में नरेश गोस्वामी लक्ष्मण जी की भूमिका में मेहुल जोशी, भरत वैभव देवल, शत्रुघ्न स्पर्श अग्रवाल रहे। जबकि व्यास पुष्कर चन्द्र भट्ट जी के साथ तबले पर संगत प्रमोद भट्ट ने दी। दिन की लीला के व्यवस्थाओं में सुशील शर्मा, तुषार सोनकर, कृष्ण राठौर, वंश गुप्ता, वरुण, जितेंद्र जायसवाल, सचिन जायसवाल, महेश राजा, हितेश शर्मा आदि ने लीला मंचन में सहयोग दिया।
आज की लीला में अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर, राहुल जोशी, तरुण बंसल, भगवान सहाय, ओजस पाल, देवेश अग्रवाल आदि रहे। संचालन समिति से रिसीवर एबी बाजपेई, साकेत अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, संजय गुप्ता, अजय राजौर, योगेश शर्मा हितेश पांडे, मंजू वार्ष्णेय आदि रहे। श्री राम बारात में सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, प्रमोद तोलिया, जोगेंद्र रौतेला, प्रताप बिष्ट गोपाल पाल आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। आज व्यास पूजन में नमन कृष्ण शास्त्री, मनीष अग्रवाल, भुवन जोशी, मनोज जोशी ने सपत्नीक किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440