टीका लगते ही दुष्यंत गौतम ने रूमाल से पोंछा माथा! वीडियो वायरल, कांग्रेस ने घेरा—बोली, सनातन का हुआ अपमान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान हुआ घटनाक्रम बना सियासी मुद्दा, कांग्रेस ने मांगी माफी

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून।
देवभूमि उत्तराखंड में माथे पर लगाए गए टीके को रूमाल से पोंछने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसके सामने आने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता पर तीखा हमला बोलते हुए इसे सनातन परंपराओं और देवभूमि की भावनाओं से जोड़ दिया है।

बताया जा रहा है कि भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे नेताओं का महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित अन्य नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का भी स्वागत करते हुए उनके माथे पर टीका लगाया गया।

लेकिन कुछ ही देर बाद दुष्यंत गौतम द्वारा रूमाल से टीका पोंछने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया। जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें -   वंदे मातरम् की गूंज से शुरू हुई बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक

कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने इस मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में तिलक का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है और देवभूमि में स्वागत के दौरान लगाए गए टीके को पोंछना लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला कदम बताया जा रहा है।

कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम से प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा अक्सर सनातन संस्कृति की बात करती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं पर उसे अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   घर से भटककर बिहार से हल्द्वानी पहुंची अज्ञात बालिका को मिला परिवार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से पिता और भाई से हुई मुलाकात

वीडियो ने बढ़ाई सियासी गर्मी
एक तरफ भाजपा हल्द्वानी में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ टीका पोंछने का वायरल वीडियो विपक्ष के लिए बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे और प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठकों के बीच सामने आया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि दुष्यंत गौतम या भाजपा की ओर से इस वायरल वीडियो और कांग्रेस के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440