ज्योतिष शास्त्र: शास्त्रों के अनुसार 9 आदतें आपके जीवन में अवश्य होनी चाहिए, अगर हैं तो बनते हैं लाभ के संयोग

खबर शेयर करें

Astrology: According to the scriptures 9 habits must be there in your life

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। ऐसी ही कुछ 9 आदतें मनुष्य के जीवन में अवश्य होना चाहिए। ऐसा हम नहीं, बल्कि शास्त्र कहते हैं। धर्मग्रंथ कहते है। जिसे बिस्तार से हमें बताया है बुंदेलखंड के प्रसिद्ध आचार्य रवि शास्त्री महाराज ने। शास्त्री जी ने शास्त्र के अनुसार उन 9 आदतों का जिक्र किया है तो हमारे जीवन की दिशा और दशा बदलने के महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। पंडित रवि शास्त्री ने हमें मौजूदा समय में बदलती सोच से होने वाले नुकसान विषय पर पत्रिका से चर्चा करते हुए ये महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की हैं।

आइए जानते हैं वह नौ आदतें और इनसे होने वाले लाभ व हानियां।

अगर आपको कहीं पर भी थूकने की आदत है तो यह निश्चित है नुकसान वाली है। इस आदत के कारण आपके यश, सम्मान में कमी आएगी। अगर मुश्किल से आपको यह मिल भी जाता है तो ज्यादा टिक नहीं पाता है। ऐसे में जरूरत है तय स्थानों पर ही थूकने की। अगर आप ऐसा करने लगते हैं तो आपके यश,मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी।

भोजन के बाद थाली वहीं न छोड़ें
जिन लोगों को अपनी जूठी थाली या बर्तन वहीं उसी जगह पर छोडऩे की आदत होती है उनको सफलता कभी भी स्थाई रूप से नहीं मिलती। काफी मेहनत के बाद भी इस आदत वाले लोग सफलता और अच्छे नाम के लिए मोहताज रहते हैं। अगर आप अपने जूठे बर्तनों को उठाकर उनकी सही जगह पर रख आते हैं तो चन्द्रमा और शनि का आप सम्मान करते हैं। इससे मानसिक शांति बढ़कर अड़चनें दूर होती हैं और आपके भी अच्छा नाम कमाने के रास्ते खुलते हैं।

यह भी पढ़ें -   बॉडी को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो आज से ही रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाना शुरू कर दें

पिलाएं स्वच्छ पानी
लोगों को स्वच्छ पानी पिलाने की आदत सबसे अच्छी है। जब भी हमारे घर पर कोई भी बाहर से आए। चाहे वह मेहमान हो या कोई काम करने वाला उसे स्वच्छ पानी ज़रुर पिलाएं। ऐसा करने से हम राहु का सम्मान करते हैं। जो लोग बाहर से आने वाले लोगों को हमेशा स्वच्छ पानी पिलाते हैं उनके घर में कभी भी राहु का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। अचानक आ पडऩे वाले कष्ट-संकट नहीं आते। प्यासे को अगर आप गंदा पानी पिलाते हैं तो इससे दोष बड़ता है। जिसका प्रभाव स्वभाव पर पड़ता है।

पौधों को सुबह शाम दें पानी
पेड़-पौधों को घरों में लगाने की आदत तो बहुत से लोगों की होती हैं, लेकिन इन्हें पानी देने की नहीं। घर के पौधे आपके अपने परिवार के सदस्यों जैसे ही होते हैं, उन्हें भी प्यार और थोड़ी देखभाल की जरुरत होती है। जिस घर में सुबह-शाम पौधों को पानी दिया जाता है तो हम बुध, सूर्य और चन्द्रमा का सम्मान करते हुए परेशानियों का डटकर सामना कर पाने का सामर्थ्य आ पाता हैं। परेशानियां दूर होकर सुकून आता है। जो लोग नियमित रूप से पौधों को पानी देते हैं, उन लोगों को मानसिक तनाव जैसी परेशानियां नहीं पकड़ पातीं हैं।

यहां वहां न फेके चप्पल, जूते, मोजे
जो लोग बाहर से आकर अपने चप्पल, जूते, मोज़े इधर-उधर फेक देते हैं, उन्हें उनके शत्रु बड़ा परेशान करते हैं। इस आदत को हमें आज से ही बदल लेना चाहिए। यह सबसे ज्यादा नुकसान वाली है। इससे बचने के लिए अपने चप्पल-जूते करीने से लगाकर रखें, आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

फैला हुआ न रखें बिस्तर
अगर आपकी बिस्तर को फैला हुआ की छोड़कर उठकर चले जाने की आदत हैं तो इसे भी बदलने की जरूरत है। दरअसल, उन लोगों का राहु और शनि खराब होता है जो जब भी अपना बिस्तर छोड़ेंगे तो उनका बिस्तर हमेशा फैला हुआ होगा। सिलवटें ज्यादा होंगी, चादर कहीं, तकिया कहीं, कम्बल कहीं होगा। ऐसे लोग अपने पुराने पहने हुए कपड़े तक फैला कर रखते हैं। ऐसे लोगों की पूरी दिनचर्या कभी भी व्यवस्थित नहीं रहती। जिसकी वजह से वे खुद भी परेशान रहते हैं और दूसरों को भी परेशान करते हैं। इससे बचने के लिए उठते ही स्वयं अपना बिस्तर समेट दें। जीवन आश्चर्यजनक रूप से सुंदर होता चला जाएगा।

पैरों को रखें साफ
कई सारे लोगों की आदत रहती है कि वह शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग पैर की साफ-सफाई का अधिक ध्यान नहीं रखते हैं। जबकि पैरों की सफाई पर हम लोगों को हर वक्त ख़ास ध्यान देना चाहिए। जो कि हम में से बहुत सारे लोग भूल जाते हैं। नहाते समय अपने पैरों को अच्छी तरह से धोएं। कभी भी बाहर से आएं तो पांच मिनट रुक कर मुंह और पैर धोएं। आप खुद यह पाएंगे कि आपका चिड़चिड़ापन कम होगा, दिमाग की शक्ति बढ़ेगी और क्रोध धीरे-धीरे कम होने लगेगा, आनंद बढ़ेगा। (साभार: प्रसिद्ध आचार्य रवि शास्त्री महाराज)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440