Astrology: Mix one thing in water while taking bath, happiness and prosperity will increase with freedom from debt
समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। ज्योतिष अनुसार यदि नहाने के पानी में आपने 10 में से कोई एक चीज मिलाकर स्नान किया तो निश्चित ही सभी तरह के ग्रह दोष दूर होकर सुख, समृद्धि और सेहत के साथ ही आपके जीवन के सभी संकट दूर हो जाएंगे और आप सुखपूर्वक जीवन यापन करेंगे। आओ जानते हैं कि वे कौनसी ही शुभ वस्तुएं हैं।
- यदि नकारात्मकता दूर करना चाहते हैं तो पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर नहाएं। यह बाल-त्वचा को साफकर दर्द में राहत देता है।
- यदि पापों से मुक्त होकर पुण्य प्राप्त करना चाहते हैं तो थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान मंत्र बोलते हुए नहाएं।
- यदि शुक्र के दोष दूर करके धनवान बनना चाहते हैं और सुखी दांपत्य जीवन चाहते हैं तो शुक्रवार को फिटकरी का पानी मिलाकर नहाएं।
- यदि पविघ्त्रता और शुभता के साथ ही चेहरे पर निखार चाहते हैं तो चंदन मिला पानी नहाने के पानी में मिलाकर नहाएं।
- यदि बृहस्पति ग्रह के दोष और दुर्भाग्य दूर कर त्वचा में निखार चाहते हैं तो गुरुवार को थोड़ी सी हल्दी मिला पानी मिलाकर नहाएं।
- यदि घी मिलाकर नहाते हैं तो नकारात्मकता दूर होकर रोगों से मुक्ति मिलती है।
- यदि दूध मिलाकर नहाते हैं तो बुरा समय खत्म हो जाता है और त्वचार दमकदार बनती है।
- यदि राहु, केतु, चंद्र और शुक्र के दोष दूर कर नकारात्मकता दूर करना चाहते हैं तो पानी में कपूर की एक टिकिया डाल दें।
- भाग्य को प्रबल बनाने और दरिद्रता दूर करने के लिए तिल मिलाकर नहाएं।
- यदि नहाने के पानी में इत्र मिलाकर नहाते हैं तो शुक्र दोष दूर होकर सुख और समृद्धि बढ़ती है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















