समाचार सच, हल्द्वानी। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 26 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
आज यहां तिकोनिया स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में का शुभारम्भ मुख्य अतिथि फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत, बीएलएम एकेडमी की डायरेक्टर सौम्या अग्रवाल, निवर्तमान मेयर डॉ़ जोगेंद्र रौतेला, महामंडलेश्वर भावना गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में बच्चों की ओर से महिला सशक्तिकरण पर प्रस्तृति दी गई। जिसे सभी ने खूब सराहा। तद्पश्चात विभिन्न क्षेत्रों योगदान दे रही 26 महिलाओं का अतिथियों द्वारा प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोंधन में फाउंडेशन के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष सीमा देवल ने सभी अतिथियों व आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए फाउंडेशन के क्रिया-कलापों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय व राज्य की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए 26 महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का सहयोग करने में एचडीएफसी म्युचुअल फंड के रजत माहेश्वरी फाउंडेशन की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
मंच का संचालन कुमाउं महासचिव शालिनी गुप्ता तथा स्वागत अंजलि अग्रवाल और प्राची अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ़ पीएस प्रजापति, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आदित्य स्वरूप भारद्वाज, सोनिया राणावत, कोषाध्यक्ष कुसुमलता केसरवानी, नेहा देववंशी, खुशबू देवल, बीनू जायसवाल, पूनम अग्रवाल, डॉ़ रिद्धिमा, दिपिका अग्रवाल, अर्चना मित्तल, रिचा गोयल, सारिका, नीतू, मंजू मालती केसरवानी, ज्योति, श्रुति तिवारी आदि मौजूद रहे।
अटल भारत सम्मान द्वारा सम्मानित महिलाएं :
शालिनी गुप्ता, कुसुम लता केसरवानी, डॉ रिद्धिमा वात्सल्य, डॉ प्रगति जैन, तनुजा जोशी, मीमांसा आर्य, विजयलक्ष्मी चौहान, अलका जीना, लता बोरा, विद्या महतोलिया, रीता अग्रवाल, डॉ सुषमा वशिष्ठ, डॉ. मंजू शमा, सुनीता खन्ना, नेहा पंडित, शिखा जैन, इंदु सोलंके, हेमा सिंह, रजनी माहेश्वरी, सीमा अहीर, पूनम अग्रवाल, बीनू जायसवाल, नीतू रौतेला, नीरज बोरा, अनित शाह, नीरू भल्ला।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



