घर में घुसकर महिला से सोने की चेन छीनने का प्रयास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर में घुस कर एक चोर ने महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया है। इस दौरान उसने महिला का गला दबाने का भी प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित महिला के पति ने मामले की शिकायत वनभूलपुरा पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जवाहर नगर आरा मशीन के पास रहने वाले आदेश कुमार पुत्र अनिल कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी ड्यूटी कोविड-19 के तहत अग्रवाल गैस एजेंसी में लगाई है। उसे परिजनों ने सूचना दी कि मोहल्ले में ही रहने वाला कपिल पुत्र राजू छत के रास्ते उसके घर में घुस गया और उसकी सोती हुई पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने का प्रयास करने लगा। उसका कहना है उसने उसकी पत्नी सोनम के साथ मारपीट भी की। जब उसने शोर मचाया तो वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   अनुलोम विलोम करने से आपको क्या लाभ मिलते हैं

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440