आखिर घर के मंदिर में घंटी कितनी देर तक बजानी चाहिए?

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में नियमित रूप से पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है। इस दौरान घंटी बजाने की परंपरा है जोकि बहुत पुरानी है। आमतौर पर हर घर के मंदिर में घंटी जरूर रखी जाती है। पूजा शुरू करते समय आरती के दौरान या भगवान को भोग लगाते समय लोग घंटी बजाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि घंटी की आवाज से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और ऐसा भी माना जाता है कि इसके जरिए भगवान को आगमन का संदेश दिया जाता है। हालांकि कई लोगों के मन में ये सवाल होता है कि आखिर घर के मंदिर में घंटी कितनी देर तक बजानी चाहिए? क्या इसे लंबे समय तक बजाना चाहिए या सिर्फ कुछ सेंकड के लिए ही ये काम करना चाहिए?

क्यों बजाते हैं घंटी
धार्मिक मान्यता है कि घंटी की आवाज से मन एकाग्र होता है। दरअसल पूजा के दौरान अगर मन इधर-उधर भटकता है तो ऐसे में घंटी की आवाज से ध्यान भगवान की ओर लगता है। यही वजह है कि पूजा के दौरान घंटी बजाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। वहीं इसे भगवान को पूजा के लिए जाग्रत करने के प्रतीक के रूप में भी देखते हैं। साथ ही इसकी आवाज से घर में मौजूद नेगेटिविटी को बाहर भगाने में भी मदद मिलती है। कहा जाता है कि इसकी ध्वनि से घर में मौजूद बुरी से बुरी एनर्जी बाहर की ओर भागती है।

कितनी देर बजाएं घंटी
धार्मिक मान्यता के हिसाब से घंटी को बहुत देर तक लगातार बजाने की जरूरत नहीं होती है। पूजा के दौरान कुछ पल के लिए घंटी बजाना शुभ माना जाता है। जब भी आप भगवान को भोग लगाएं घंटी तभी बजानी चाहिए। धार्मिक नियम के हिसाब से इस दौरान 1, 3 या फिर 5 बार घंटी बजानी चाहिए। आमतौर पर 5 बार घंटी बजाना शुभ माना जाता है। इसे हमेशा भक्ति भावना के साथ ही बजाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

घंटी बजाते हुए रखें इन बातों का ध्यान

  1. घंटी बजाते समय मन शांत और पॉजिटिव होना चाहिए।
  2. घंटी बहुत तेज आवाज में या फिर बार-बार बजाने से बचना चाहिए।
  3. पूजा का सबसे बड़ा उद्देश्य यही होता है कि हमारा मन शांत रहें और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे। ऐसें में घंटी को इसी भावना के साथ ही बजाने की कोशिश करनी चाहिए।
  4. अगर आप घर में नियमित रूप से पूजा करते हैं तो हमेशा नियम के हिसाब से श्रद्धा के साथ घंटी जरूर बजाएं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440