समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 3 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मघा नक्षत्र है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कई राशि के जातकों को रुके हुए कार्यों में सफलता, व्यापार में लाभ और रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
🗓️ आज का पंचांग
दिन: मंगलवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शरद
मास: कार्तिक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: नवमी
नक्षत्र: मघा
सूर्योदय: सुबह 6:32 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:22 बजे
राहुकाल: दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
आज का राशिफल
♈ मेष राशि
आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे और व्यापार में सफलता के साथ नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।
♉ वृष राशि
आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और राजनीतिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं और रोजगार में बदलाव संभव है।
♊ मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलने से कामकाज में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें। रोजगार में बदलाव के अवसर बन सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
♋ कर्क राशि
किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक गतिविधियों पर खर्च होने के साथ मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा तथा स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
♌ सिंह राशि
करियर से जुड़ी चिंताएं कम हो सकती हैं और कुछ पुराने रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। रोजगार और व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। भगवान श्रीगणेश का स्मरण करें। इच्छित मनोकामना पूरी होने के संकेत हैं और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♍ कन्या राशि
पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव दूर हो सकता है। संतान से जुड़ी चिंता कम होगी। रोजगार में उन्नति और बदलाव के योग बन रहे हैं। विशेषकर व्यापारियों को लाभ मिल सकता है तथा नए कार्य की योजना आगे बढ़ सकती है।
♎ तुला राशि
स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान से जुड़ी चिंता को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है।
♏ वृश्चिक राशि
आज मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता दूर होने की संभावना है। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी और अचानक धन लाभ हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। कोई विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलने की संभावना है।
♑ मकर राशि
मानसिक तनाव में कमी आएगी और संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
♒ कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका को देखते हुए सावधानी रखें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचने का प्रयास करें।
♓ मीन राशि
आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और राजनीतिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग हैं और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रह सकती है।
प्रस्तुतिः डॉ. नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



