बी.एड. छात्रों ने बताए गंगा संरक्षण के सूत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटद्वार डेस्क। मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोटद्वार में मंगलवार, 4 नवंबर को गंगा दिवस के अवसर पर “गंगा का महात्म्य एवं संरक्षण” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और श्रीमती नूतन कुकरेती के निर्देशन में गंगा आरती से हुई। संचालन प्रकाश चन्द्र ने किया। कॉलेज के चेयरमैन योगम्बर सिंह ने कहा कि 4 नवंबर को ही गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने ‘नमामि गंगे’ जैसी योजनाओं के माध्यम से गंगा की स्वच्छता के लिए कई ठोस प्रयास किए हैं। नगर निगम कोटद्वार से आईं श्रीमती सपना और विपुल ने ‘बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड’ व ‘यूट्रोफिकेशन’ जैसे वैज्ञानिक पहलुओं पर छात्रों को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद अपनाओ विकार मिटाओ

छात्रों सिद्धार्थ, अनु, अभिषेक, असमा, प्रखर, सर्वज्ञ, आयुष, रेखा और प्रियंका ने गंगा संरक्षण पर चित्र, स्लोगन और निबंध प्रस्तुत किए, जबकि आकांक्षा और नेहा ने मनमोहक नृत्य से समा बाँधा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. प्रभा जोशी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए उत्तराखंड में गंगा के उद्गम एवं लोक मान्यताओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. रुनुमी शर्मा, श्रीमती मानसी एवं सुश्री स्वेता रावत भी उपस्थित रहीं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440