बागेश्वर उपचुनावः वोटरों में वोटिंग को लेकर दिखा काफी जोश, डंगोली बूथ पर 95 वर्षीया महिला बुजुर्ग ने डाला वोट

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर/देहरादून। बागेश्वर विधानसभा सीट बीते 26 अप्रैल को पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई थी। जिसके लिए आज मतदान हो रहा है। वहीं, आठ सितंबर को मतगणना होगी। बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, दोपहर एक बजे तक 41.8ः मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। डंगोली बूथ पर 95 वर्षीय बुजुर्ग बिरमा देवी को कुर्सी पर बैठाकर लोग मतदान केंद्र तक लाए। वहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी उत्सा दिखा

यह भी पढ़ें -   मातृभाषा से वैश्विक पहचान तक-भाषाई समावेशन ही भविष्य की असली ताकतः कुलपति प्रो. लोहनी

बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक 22.94ः मतदान हुआ। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह नौ बजे तक 10.2ः मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने मंडलसेरा बूथ पर अपनी पत्नी रितु बसंत के साथ मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भी सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित बूथ पर वोट डाला। बूथ संख्या 181 व 182 में ईवीएम पर सीधे लाइट पड़ रही है। जिसके चलते लोगों को चुनाव चिन्ह स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। टीम इस दिक्कत को दूर करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें -   खनन माफियाओं का हमला: वन टीम को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, दरोगा की वर्दी फाड़ी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440