बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, यूपी डेस्क। बहराइच (यूपी डेस्क)रू उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार की रात एक ऐसी खौफनाक वारदात हुई, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में संपत्ति विवाद और आपसी कलह के चलते एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही माता-पिता, दादी और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1.30 बजे आरोपी निरंकार (27) का अपने पिता से संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि निरंकार ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली। उसने पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60), दादी शीतला देवी (82) और बहन पार्वती (35) पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है, जानें होलिका दहन पर भद्रा कितने बजे से होगी शुरू

चीख-पुकार सुनकर जब बड़ा भाई गुरुदेव बचाव के लिए दौड़ा, तो निरंकार ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। संघर्ष के दौरान आरोपी ने खुद को भी ईंट मारकर घायल कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी निरंकार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

ग्रामीणों और घायल भाई गुरुदेव के अनुसार, आरोपी पिछले चार सालों से मानसिक रूप से अस्थिर और हिंसक व्यवहार कर रहा था। चार साल पहले उसकी पत्नी भी इसी कलह के कारण उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वह और भी ज्यादा आक्रामक हो गया था। वह अक्सर बंटवारे को लेकर पिता पर आरोप लगाता और झगड़ा करता था।

यह भी पढ़ें -   विश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गार्ड पकड़ा गया

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी राम नयन सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का लग रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ऐसी घटनाएं बताती हैं कि घरेलू विवादों को समय रहते सुलझाना और मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्तियों की काउंसलिंग कराना कितना अनिवार्य है। संपत्ति जैसे भौतिक कारणों के लिए अपनों की जान लेना समाज के नैतिक पतन का संकेत है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440