समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी सीट पर मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन से चुनाव लड़ रहे अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने लाइन नंबर 17, 12, 1, किदवई नगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि यदि वह जीतकर विधान सभा पहुंचे तो रेलवे भूमि, मालिकाना हक जैसे मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने बनभूलपुरा के लोगों को महज वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। इस बात को जनता भली भांति जान चुकी है। जिसके चलते जनता का इन दलों से मोह भंग हो चुुका है। उन्होंने बनभूलपुरा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें वोट देने की अपील की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













