बनभूलपुरा क्षेत्र से पुलिस के हत्थे चढ़ा स्मैक बेचता युवक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बीती रात बनभूलपुरा थाना पुलिस ने अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस को मलिक का बगीचा मदरसे के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिखाई दिया। उसे पूछताछ के लिए पास आने के लिए कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.2 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम दिलशाद उर्फ भये पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मलिक का बगीचा मदरसे के पास बताया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   काशीपुर में युवती की गोली लगने से मौत का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; छीनाझपटी में चली गोली, फिर मिटाए गए सबूत!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440