लाखों की स्मैक के साथ बनभूलपुरा पुलिस ने किया तस्कर को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Banbhulpura police arrested smuggler with smack worth lakhs

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के अभियान नशा मुक्त जनपद के संकल्प को साकार करने हेतु व्यापक स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सिटी हरबंस सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धौनी के तत्ववाधान में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी द्वारा क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है

यह भी पढ़ें -   सुबह खाली पेट केसर का पानी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते है

अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी सहित बनभूलपुरा टीम द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चैकिंग अभियान पर थी इसी दौरान पुलिस टीम ने आसिफ पुत्र सिराजुद्दीन निवासी रहमान मेडिकल वाली गली निकट नूरी मस्जिद थाना बनभूलपुरा को नूरी मस्जिद के पास रहमान मेडिकल वाली गली आटा चक्की के पास से 51.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया साथ ही उसके कब्जे से स्मैक बेचकर कमाई हुई हजारों की धनराशि सहित उसके कब्जे से इलैक्ट्रिक कांटा व अन्य वस्तुएं भी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें -   शैक्षिक सत्र 2026-27 का हुआ मंगलारंभ, हवन पूजन से प्रज्वलित हुई ज्ञान की ज्योति

पुलिस टीम में उ0नि0 शंकर नयाल, कानि0 अमनदीप सिंह, दिलशाद अहमद, मुन्ना सिंह, भूपेन्द्र जेष्ठा शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को 2500 रुपये पुरुष्कार की घोषणा की है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440