बनभूलपुरा थाना पुलिस ने पकड़ा सटोरिया, कब्जे में बरामद हुई 1020 रुपये नगदी व सट्टा पर्ची

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक सटोरिये को नगदी व सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा है। सटोरिये के पास से पुलिस ने 1020 रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची भी बरामद की है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि बनभूलपुरा थाना पुलिस ने गश्त पर थी तभी एक मुखबिर ने बताया कि इन्द्रानगर शनिबाजार रोड पर एक युवक लोगों को सट्टा खिला रहा है। पुलिस टीम द्वारा छापा मारा तो वहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में सटोरिये के कब्जे से 1020 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम शाहिद उर्फ चिर्कूट पुत्र स्वण् नूर मोहम्मद निवासी उत्तर उजाला नाले के पास वार्ड 2 बनभूलपुरा बताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बागेश्वर: बदियाकोट के ऐतिहासिक मां भगवती मंदिर में भीषण अग्निकांड, लकड़ी से बनी प्राचीन संरचना को भारी नुकसान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440