बनभूलपुरा पुलिस टीम ने चोरी के माल सहित आरोपी चोर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Banbhulpura police team arrested the accused thief along with the stolen goods

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने चोरी के माल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के अन्तर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

ज्ञात हो कि 16 जुलाई को सरिल गोयल पुत्र राकेश चन्द्र गोयल निवासी रेलवे बाजार द्वारा तहरीर दी कि 14 जुलाई की रात्रि में लगभग 2.30 बजे सरिल के पुश्तैनी मकान की पिछली गली से पीछे के दरवाजे को तोड़कर व घर में घुसकर मकान में रखे पुरानी कांसे तांबे पीतल स्टील लोहे के बर्तन व अन्य घर का सामान आदि जिनमें गहर तोले कांसे की थालियां स्टील के कुकर पीतल स्टील की बाल्टियां इत्यादि को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया है। तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत किया था।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बनभूलपुरा उ0नि० संजीत कुमार राठौड़, कानि0 अतहर, विनोद नाथ गोस्वामी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 16 जुलाई को अभियुक्त दीवान पुत्र स्व प्रीतम निवासी गफूर बस्ती तथा माल खरीदने वाले कबाड़ी मो० रईस उर्फ कल्लन एवं मुर्तजा उर्फ अय्या को गिरफ्तार किया था वहीं आज मामले में वांछित अभियुक्त अमान मोटा पुत्र अतीक अहमद निवासी किदवई नगर को मुखबिर की सूचना पर गफूर बस्ती रेलवे पटरी के पास से गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का माल पीतल धातु के वर्तन पतीली, लोटा, डोगा व प्लेट बरामद किया। अभियुक्त इससे पूर्व में भी चोरी चकारी के मामले में जेल जा चुका है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440