नैनीताल की सबसे हॉट सीट फतह करने उतरे बंशीधर भगत, बोले – सिर्फ सदस्य नहीं, अध्यक्ष तय करेगी रामड़ी!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जा रही रामड़ी आनसिंह जिला पंचायत सीट को जीतने का जिम्मा अब वरिष्ठ भाजपा नेता और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संभाल लिया है। उन्होंने रविवार को क्षेत्र के पांच गांवों में पांच बड़ी जनसभाएं कर भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी बेला तोलिया के समर्थन में प्रचार की कमान अपने हाथों में ली।

विधायक भगत ने साफ शब्दों में कहा कि यह सिर्फ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं, बल्कि पूरे नैनीताल जिले का नेतृत्व तय करने का मौका है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया को भारी मतों से विजयी बनाएं।

भाजपा के अंदर जारी अंतर्कलह पर भी भगत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों पर जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा चुकी है और भ्रम फैलाने वालों की बोलती बंद कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -   देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी टकराई, विधायक को आई हल्की चोटें

बेला तोलिया के पिछले कार्यकाल को निर्विवाद और विकासपरक बताते हुए भगत ने कहा कि उनकी ईमानदार कार्यशैली ने नैनीताल को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाया, जिससे जिले को पर्यटन मानचित्र में नई पहचान मिली।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, नियमित हेली सेवाएं चालू; चार्टर उड़ानों पर लगा ब्रेक

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अगर कहीं विकास अधूरा रह गया है, तो बेला तोलिया के अध्यक्ष बनने पर वह स्वयं उनके साथ मिलकर कार्यों को पूरा कराएंगे।

इस दौरान आयोजित जनसभाओं में परमवीर पम्मा, कश्मीर सिंह, प्रताप सिंह तापी, रेनू अधिकारी, कमल नयन जोशी सहित तमाम गणमान्य नागरिकों एवं भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440