विधानसभा चुनावों में हैट्रिक लगा चुके हैं बंशीधर भगत

खबर शेयर करें

-यशपाल भी छह बार विधानसभा में मार चुके हैं एण्ट्री

समाचार सच, हल्द्वानी (धीरज भट्ट)। उत्तराखंड विधानसभा में चंद ऐसे विधायक हैं जो छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। वर्तमान में कुमाऊं मंडल में बंशीधर भगत व यशपाल आर्य और गढ़वाल मंडल से हरक सिंह रावत ऐसे सियासतदां हैं जोे डबल हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे हैं। भगत उत्तर प्रदेश के दौरान से लेकर उत्तराखंड तक में अपना सिक्का जमाये हैं। वे राज्य बनने से पूर्व तीन बार और राज्य बनने के बाद यहां से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।
भगत 1985 में कठघरिया के पास पनियाली से ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव 1991 में नैनीताल विधानसभा सीट से लड़ा था। पहले ही विधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के शेर सिंह नौलिया को हराया था। 1991 के विधानसभा चुनावों में बंशीधर भगत को 32215 और कांग्रेस के शेेर सिंह नौलिया को 19146 मत मिले थे। वहीं 1993 के यूपी विधानसभा चुनावों में उन्हें नैनीताल विधानसभा सीट पर 48386 व कांग्रेस के आरपी जोशी को 40890 मत मिले। 1996 के विधानसभा चुनावों में नैनीताल से बंशीधर भगत को 53064 तो बसपा के भूपाल सिंह भाकुनी को 28412 मत मिले।
इधर उत्तराखंड बनने के बाद वे 2007 में हल्द्वानी विधानसभा सीट से विधानसभा में एंट्री मारने में सफल रहे। उन्हें यहां से 39248 और कांग्रेस की डा. इन्दिरा हदयेश को 35043 मत मिले। इधर सीटों का परिसीमन हो जाने के कारण उन्होंने 2012 व 2017 में कालाढूंगी से विधानसभा का चुनाव लड़ा। 2012 में बंशीधर भगत को 22744 व कांग्रेस के प्रकाश जोशी का 20374 मत मिले। 2017 में भगत को कालाढूंगी से 45704 व कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 25107 मत मिले।

तिवारी, गुलाब और कपूर आठ बार रह चुके हैं विधायक
हल्द्वानी।
नारायण दत्त तिवारी, गुलाब सिंह और हरबंश कपूर आठ बार विधायक का चुनाव जीत चुके है। पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी 1952 में नैनीताल साउथ से, 1969, 1974, 1977, 1985 व 1989 मेें काशीपुर से और 1991 में हल्द्वानी तथा 2002 में रामनगर से विधायक का चुनाव जीतने का रिकार्ड है। वहीं पूर्व मंत्री गुलाब सिंह 1957, 1962, 1967, 1969 में मसूरी से और 1974, 1980, 1985 और 1989 में चकराता से विधायक रह चुके हैं। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंश कपूर चार बार यूपी में और चार बार उत्तराखंड में विधायक रह चुके हैं। वे 1989 से 2007 तक लगातार छह बार देहरादून विधानसभा से विघायक रहे। वहीं सीट का परिसीमन हो जाने के बाद वे 2012 और 2017 में देहरादून कैंट से विधायक का चुनाव जीते।

यह भी पढ़ें -   सेवालय: एक दीपक जो जल उठा उन बच्चों के लिए, जिनके जीवन में अब तक सिर्फ अंधेरा था

यशपाल भी रह चुके हैं छह बार विधायक
हल्द्वानी।
सूबे के कद्दावर नेताओं में शुमार यशपाल आर्य भी छह बार विधायक रह चुके हैं। आर्य उत्तर प्रदेश में 1989 और 1993 में विधायक रह चुके हैं। वहीं 2002 और 2007 के विधानसभा चुनावों में वेे मुक्तेश्वर सीट से और 2012 और 2017 में बाजपुर से विधायक चुने गये।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440