अपराधियों का काल बनेगा आपरेशन क्रेक डाउन संदिग्धों पर होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। राज्य में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पुलिस ने व्यापक स्तर पर “ऑपरेशन क्रैकडाउन” अभियान शुरू किया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर तथा एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए राज्यभर में वृहद सत्यापन अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान के तहत आश्रमों, होम-स्टे, हॉस्टल, विभिन्न प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, निजी नौकरियों में कार्यरत व्यक्तियों, श्रमिकों, किरायेदारों एवं फ्लैट लेकर निवास कर रहे अज्ञात/अपरिचित एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।

साथ ही आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर निवास कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   135 दिन से धरने पर बैठे लैब टेक्नोलॉजिस्ट, सरकारी अस्पतालों की लैब को लेकर फिर उठे सवाल; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

आज जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर “ऑपरेशन क्रैकडाउन” चलाया गया। अभियान के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 38 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई तथा रू0 5750 संयोजन शुल्क जमा कराया गया।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: चतुर्थी-पंचमी श्राद्ध का दिन, जानें 30 सितंबर 2026 का पंचांग और सभी राशियों का हाल

इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान 66 व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को प्रभावी रूप से बनाए रखा जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440