आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में बच्चों के नाम रहा बाल दिवस, शिक्षकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की खिलखिलाहट, उमंग और खुशियों से गुलजार रहा। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को बाल दिवस की यादगार सौगात दी।

समारोह की शुरुआत शिक्षकों द्वारा आयोजित विशेष प्रार्थना सभा से हुई। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मधुर संगीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने बच्चों का खूब मनोरंजन किया। शिक्षकों की इन मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर विद्यार्थी भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को मिठाइयां वितरित की गईं। शिक्षकों ने बच्चों के प्रति अपना स्नेह जताते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने, मेहनत करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें -   पांच वर्ष की सामाजिक यात्रा का उत्सव, साथी संगठन ने बाल दिवस पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह एवं ट्रस्टी भुवन चन्द्र उपाध्याय ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें -   ऑनलाइन पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाएगी गेम-बेस्ड लर्निंग, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

विद्यालय में आयोजित इस समारोह का उद्देश्य बच्चों के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास, प्रतिभा और रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा। शिक्षकों की सहभागिता और बच्चों के उत्साह के बीच बाल दिवस का यह आयोजन हंसी-खुशी और यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440