समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से कार्य कर रही ‘चलो कुछ अच्छा करें’ समिति की ओर से शनिवार, 14 नवंबर 2026 को हल्द्वानी के प्राइमरी स्कूल गौजाजाली, आवला चौकी रोड में जरूरतमंद बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई।
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। समिति के इस प्रयास का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करना और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सकारात्मक पहल करना रहा।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारा बिष्ट, उपाध्यक्ष श्रीमती तरु रावत, सचिव बिपिन बहुगुणा, कोषाध्यक्ष लता बिष्ट, समिति संयोजक तारा बहुगुणा एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती यशोदा शाह सहित समिति के समस्त सदस्य मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित की।
समिति की इस पहल को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440




